मंत्रियों की नियुक्ति के महायुति के तरीके से गठबंधन में आंतरिक कलह का पता चलता है: Raut

By Prabhasakshi News Desk | Jan 20, 2025

मुंबई । शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ सरकार के प्रभारी मंत्री की नियुक्ति का तरीका गठबंधन में आंतरिक कलह का संकेत है। राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य के 36 जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा की, लेकिन एक दिन बाद नासिक और रायगढ़ के लिए नियुक्तियों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अदिति तटकरे को रायगढ़ का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गिरीश महाजन को नासिक की जिम्मेदारी दी गई थी।

 हालांकि, राजनीतिक अंदरूनी सूत्रों का अनुमान है कि उनका जाना विभागों को लेकर उनके असंतोष से जुड़ा है। राउत ने दावा किया कि बढ़ती कलह सत्ता में बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उदय सामंत को शिंदे की जगह संभावित नेता के रूप में तैयार किया जा रहा है। अगर शिंदे अपने मंत्रियों को नियंत्रित नहीं कर सकते, तो वे नेतृत्व कैसे कर सकते हैं?’’ असंतोष की खबरों के बीच, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और गिरीश महाजन शिंदे से मिलने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए दरेगांव के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के लिए दावोस में हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport Attack में घायल एक और भारतीय ने तोड़ा दम, कुल मृतकों की संख्या 14 हुई

Punjab में Congress कार्यकर्ताओं को Mallikarjun Kharge का संदेश, एकजुटता से ही मिलेगी पूरे देश में जीत

Ramlila Maidan रैली में गैरहाजिर Youth Congress के 202 पदाधिकारी निलंबित, 7 राज्यों में कार्रवाई

Kolkata में 65 और Delhi में 64 रुपये प्रति किलो पहुंची चीनी, महानगरों में खुदरा भाव में उछाल