महायुति या आघाड़ी... महाराष्ट्र में किसका समर्थन करेंगे प्रकाश अंबेडकर? किया बड़ा खुलासा

By अंकित सिंह | Nov 22, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच चुनावी लड़ाई है। दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने अपने समर्थन को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्या मिलती है, तो वह उस पक्ष को चुनेगी जो सरकार बना सके। एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते ने कहा कि उनकी पार्टी ही सत्ता चुनेगी।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections: नतीजों से पहले सीएम फेस पर MVA में रार! नाना पटोले और संजय राउत आमने-सामने

चुनावी सर्वेक्षण करने वाली दो प्रमुख एजेंसी ‘एक्सिस माई इंडिया’ और ‘टुडेज चाणक्य’ ने महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई है। इन दो प्रमुख एजेंसी ने महाराष्ट्र में मतदान के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को अपने ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के आंकड़े जारी किए। मतदान के बाद बुधवार शाम को आए अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति की जीत का अनुमान जताया गया था। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है। 

प्रमुख खबरें

Ukraine के जापोरिज्जिया में सहायता केंद्र पर Russia का हमला, 26 लोगों की मौत

मिट्टी में नमी घटने से Rabi Crops की बुवाई 46 फीसदी फिसली, गेहूं का रकबा घटा

शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 12 पैसे मजबूत

Delhi Police Protest | दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड