उत्तराखंड में हुआ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान, आलाकमान ने इस नेता पर जताया भरोसा

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव की भी शुरुआत कर दी है। इन सबके बीच पार्टी ने उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पिछले कई दिनों से उनके नाम को लेकर अटकलें चल रही थी। इन सबके बीच आज सुबह सवेरे ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी छात्रों ने जमकर मनाया जश्न, भारत माता की जय के लगाए नारे


आपको बता दें कि महेंद्र भट्टी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पिछले दिनों मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद से उनके नाम की अटकले जोरों पर थी। आपको पता था कि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट से दो विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह मदन कौशिक की जगह प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालेंगे। 2024 के चुनाव को लेकर महेंद्र भट्ट पर बड़ी जिम्मेदारी है। महेंद्र भट्ट को जमीन से जुड़ा नेता बताया जाता है। महेंद्र भट्ट गढ़वाल और कुमाऊं में भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं सब समीकरणों को साधने के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा