महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली चेपक की पिच से निराश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

चेन्नई। आईपीएल 2019 का शुरूआती मुकाबला कम स्कोर वाला रहा जिसमें दोनों टीमों के कप्तानों ने चेपक स्टेडियम की धीमी पिच पर असंतोष व्यक्त किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रायल चैलेंजर बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने यहां मैच के बाद विकेट से निराशा व्यक्त की थी। बेंगलोर की टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर आउट हो गयी थी जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीता। 

इसे भी पढ़ें: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने RCB को हराया

भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने कहा, ‘‘विकेट देखने में खेलने से ज्यादा बेहतर लग रहा था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह विकेट इस तरह का बर्ताव करेगा जैसा इसने किया। हमने सोचा 140-150 रन के करीब का स्कोर आदर्श होगा क्योंकि बाद में ओस का असर पड़ेगा। लीग की शुरूआत काफी नीरस रहीं। अगर आपको ऐसा विकेट मिलेगा तो ऐसा ही होगा।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal