कुमारस्वामी नहीं महेंद्र सिंह धोनी होते कर्नाटक के मुख्यमंत्री!

By अनुराग गुप्ता | May 29, 2018

नयी दिल्ली। आईपीएल 2018 समाप्त हो चुका है और इसी के साथ दर्शक हैरान, परेशान नजर आने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में दर्शक खुद को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। हमने भी थोड़ा बहुत विश्लेषण किया तो ऐसा लगा कि अगर आईपीएल की ये तमाम पार्टियां राजनीति में उतर जातीं तो पक्का कांग्रेस, बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि का करियर समाप्त हो जाता। 

बता दें कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन क्रिकेट सबको प्यारा है। ये देश की विडंबना है कि हॉकी के कप्तान के बारे में किसी को जानकारी हो या न हो लेकिन विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबकी जुबान पर घर कर गए हैं। हाल ही में कर्नाटक में सियासी नाटक जारी था जिसको पार कर जनता दल सेक्युलर के नेता कुमारस्वामी वहां से मुख्यमंत्री बने। लेकिन अगर चेन्नई सुपर किंग्स अगर चुनाव लड़ती तो पक्का राज्य के मुख्यमंत्री महेंद्र सिंह धोनी होते और सबसे बड़ी पार्टी कोई और नहीं होती। 

 

 

गौरतलब है कि संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को राजनैतिक पार्टियों ने सियासत में लाने के लिए टिकट दिए थे मगर वह जनता का दिल नहीं जीत पाए थे। वहीं, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने खुद अपनी पार्टी का गठन कर लिया, जिसका नाम है- हमरो सिक्किम पार्टी। अब देखना यह है कि क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन-जिन राजनीतिक पार्टियों ने खिलाड़ियों को टिकट देने की सोची है वो सफल हो पाते हैं या नहीं? 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के खतरनाक इरादे, पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु अभ्यास करेगा रूस

पुलिस हिरासत से भागा खुंखार अपराधी, दिल्ली के लोधी कॉलोनी में हत्या के आरोप में थाने में बंद था

Sikkim Elections 2024: पूर्व सीएम चामलिंग ने राज्य में लगाया कुशासन का आरोप, कहा- यह आखिरी मौका

Breaking News: तमिलनाडु में बेहद दर्दनाक हादसा! कन्नियाकुमारी तट के पास 5 मेडिकल छात्र समुद्र में डूब गए