Bigg Boss OTT 2 । बालों में फेरा हाथ, फिर कंधों को पकड़ा, Manisha Rani के साथ अजीब हरकत करने पर ट्रोल हुए Mahesh Bhatt

By एकता | Aug 02, 2023

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके ग्रैंड फिनाले में अब बस 12 दिन का समय बचा है। सीजन के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले मेकर्स ने प्रतियोगियों के परिवार वालों को घर में भेजा है। पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता महेश भट्ट ने बीते दिन बिग बॉस के घर के अंदर एंट्री ली। बिग बॉस के घर में महेश भट्ट की होते ही बवाल मच गया। दरअसल, घर में एंट्री लेते ही महेश और मनीषा के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, महेश मनीषा के कंधे पकड़कर उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। भट्ट का मनीषा से बात करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस बात पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Kya Jodi Hai... पैपराजी के चिढ़ाने पर ब्लश करने लगे Tamannaah Bhatia और Vijay Varma, देखें वीडियो

महेश भट्ट का मनीषा से मिलने का तरीका और उस दौरान के उनके हाव-भाव सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बन गया। यूजर्स महेश को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देखने में ही इतना अजीब लग रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा, मेरी आँखों से देखो क्या था बे ये।' एक अन्य ने लिखा, 'कर क्या रहा भाई ये।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ट्रॉमा में चली गयी हमारी बिहार की चुलबुली।'

प्रमुख खबरें

Team India को हराने के बाद Laura Wolvaardt की ललकार, अब T20 World Cup जीतने को बेताब हैं

पुस्तक Apnapan का विमोचन: Shivraj Singh Chouhan ने PM Modi के Visionary Leadership को किया सलाम

Debasish Samantaray ने BJD को छोड़ तुरंत थामा BJP का दामन, Odisha की राजनीति में हलचल

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई