महेश शर्मा ने भरा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। इससे पूर्व डॉ शर्मा सेक्टर 15 स्थित अपने घर से निकल कर सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधि- विधान से पूजा अर्चना की और फिरजिला कलेक्टर गए। इस अवसर पर डॉ शर्मा ने राजग को दूसरी बार बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य कियागया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है तथा हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का विवादित बयान, प्रियंका गांधी को कहा ‘पप्पू की पप्पी’

उन्होंने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं प्रदूषण, यातायात, कानून व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश में हुए सपा- बसपा गठबंधन के बाबत पूछे गए एक सवाल पर डॉक्टर शर्मा ने कहा कि यह गठबंधन बेमेल है। भारत में प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटें चाहिए, जबकि यह गठबंधन मात्र 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा सरकार ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने का रास्ता साफ हो रहा है, तथा जल्द ही वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। पिछली बार मिले मतों की तुलना में इस बार दोगुना मतों से जीतने का भरोसा जताते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस वर्ष साढे़ पांच लाख मतदाता बढ़े हैं जो एक रिकॉर्ड है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

BJP की टिकट पर चुनाव लड़ने की अफवाहों को Arvinder Singh Lovely ने किया खारिज, कहा- मैं किसी और पार्टी में शामिल नहीं हो रहा

Ukraine के मिकोलाइव शहर में रूसी ड्रोन हमले से एक होटल में लगी आग

चीन के साथ बातचीत सुचारू रूप से चल रही है, भारत कभी नहीं झुकेगा : Rajnath Singh