चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में महेश शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

नोएडा। चौरी-चौरा की घटना के सौ साल पूरे होने पर नोएडा में आयोजित एक शताब्दी समरोह में गौतम बुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने स्वंतत्रता सेनानियों श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘असंख्य वीर जवानों ने आजादी के लिए अपना वर्तमान देकर हमारे भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। चौरी-चौरा कांड हमें बताता है कि देश के वीर जवानों में देश के प्रति कितना जुनून था।’’

इसे भी पढ़ें: ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ के लिए संगीत बनाएंगे ए आर रहमान

घटना की प्रतिक्रिया में, अहिंसा के पैरोकार महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। चौरी-चौरा काण्ड में 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। बतौर वकील पंडित मदन मोहन मालवीय की पैरवी से इनमें से 151 लोग फांसी की सजा से बच गये। बाकी 19 लोगों को दो से 11 जुलाई 1923 के दौरान फांसी दे दी गई। इस घटना में 14 लोगों को उम्र कैद और 10 लोगों को आठ साल सश्रम कारावास की सजा हुई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं