हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश्वर चौहान ने कहा कि अदानी और लदानी प्रदेश के बाग़वानों को लूट रहे

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 31, 2021

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश्वर चौहान ने कहा कि अदानी और लदानी प्रदेश के बाग़वानों को लूट रहे है और ऐसी नाज़ुक स्थिति में हिमाचल के बाग़वानी मंत्री पूरे परिदृश्य से ग़ायब है ।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा --हिमाचल पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है

उन्होंने कहा  की केंद्र सरकार विदेशी सेब के आयात पर रोक लगाएं ।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा  चुनाव में सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी का दर्ज़ा दिलाने व सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की बात की थी। सेब को विशेष उत्पाद की श्रेणी में शामिल करना तो दूर की बात हैं इसके विपरीत सेब पर जो आयात शुल्क 50% प्रतिशत हुआ करता था मोदी सरकार ने उसे घटाकर 15% प्रतिशत कर दिया हैं जिसके चलते अब विदेशों से सस्ते दामों में सेब आयात होगा और प्रदेश के बागवानों को भारी आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ेगा। इसलिय अविलंब प्रदेश सरकार बाहरी देशों  से सेब आयात पर रोक लगाने का मामला केंद्र सरकार से उठाएं।

 

 

जब सेब उत्पादक इस घोर संकट से गुज़र रहे है और अपने आपको और सेब की आर्थिकी को जीवित रखने के लिए संघर्ष करे रहे है तो प्रदेश के बाग़वानी मंत्री पूरे परिदृश्य से नदारद है।और ऐसे समय में मुख्यमंत्री जी का सेब के तुड़ान को रोकने का बयान भी निराशाजनक है ।बाग़वानों को राम भरोसे छोड़ कर सरकार का सारा ध्यान उप-चुनाव पर ही केंद्रित है। अदानी और लदानी मिलकर बाग़वानों को लूट रहे है और सरकार मुखदर्शक बन कर तमाशा देख रही है ।अदानी द्वारा  ज़ारी किए गए  सेब के दामों पर तुरन्त हस्तक्षेप करें सरकार।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी भारत में आज गुग्गा नवमी मनाई जा रही है

महेश्वर चौहान ने कहा कि सेब की उत्पादन लागत बढ़ती जा रही हैं।  फफूंदनाशक-कीटनाशक दवाइयां महंगी , सेब पैकिंग सामग्री के मूल्यों में 25-30% की वृद्वि, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के चलते भाड़े में भी अतिरिक्त वृद्वि हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत में अप्रत्याशित वृद्वि हुई हैं और इसके बावजूद भी अदानी ग्रुप इस वर्ष बरसों पहले निर्धारित किए गए दामों पर बाग़वानों से सेब ख़रीद रहा हैं।  सरकार तुरन्त इस मामले में हस्तक्षेप करे  अदानी प्रबंधन से बातचीत कर उनकी मनमानी पर रोक लगायें और बागवानों के हितों की रक्षा करे।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया