शॉटगन विश्व कप की महिला स्कीट स्पर्धा में महेश्वरी चौहान 21वें स्थान पर रहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

नयी दिल्ली। महेश्वरी चौहान अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के शॉटगन विश्व कप की महिला स्कीट स्पर्धा में रविवार को 21वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही। संयुक्त अरब अमीरात के अल-अइन में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में महेश्वरी ने क्वालीफिकेशन में 114 अंक बटोरे और 21वें स्थान पर रही। टीम की उनकी साथी निशानेबाज रश्मि राठौर (109) और गनीमत शेखोन (108) क्रमश: 45वें और 48वें स्थान पर रही। 

पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में क्वालीफिकेशन के पहले दिन अंगद वीर सिंह बाजवा ने 50 में से 47 निशाने लगाये और वह 61वें स्थान पर हैं। मेराज खान और शीराज शेख ने एक समान 45 निशाने लगाये और वे क्रमश: 76वें और 85वें स्थान पर हैं। रविवार का दिन अमेरिका की दिग्गज निशानेबाज किमबर्ले रोड्स के नाम रहा जिन्होंने पिछले दो साल में सातवीं बार विश्व कप में स्वर्ण हासिल किया जिसमें दोनों विश्व कप का खिताब भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश