सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में महिला मोर्चा निभाएगा अग्रिम भूमिका : राशिमधर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

शिमला।   भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।  बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद द्वारा की गई, बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

रश्मि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पूरे देश भर में आजादी के अमृत महा उत्सव के चलते 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार महिला मोर्चा भी इस कार्यक्रम में अग्रिम भूमिका निभाने जा रहा है। 

अभी तक इस कार्यक्रम में 750 महिलाओं ने पंजीकरण कर लिया है और कल बूथ बूथ पर महिला मोर्चा की बहने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल खुम्ब विकास योजना से खुले स्वावलंबन के द्वार

सूर्य नमस्कार इस कोविड संकटकाल के समय सबसे अच्छी क्रिया मानी गई है और इसको हमें अपने जीवन का भाग बनाना है।  उन्होंने कहा की 1 फरवरी को महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन शिमला में होने जा रहा है, बैठक में भी एक छोटे समूह के सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।  था उत्तम कार्यक्रम 31 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक चलने वाला है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने सदैव लोकहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए

 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ता और उनके द्वारा किए गए सूर्य नमस्कार की क्रियाओं की गणना प्रतिदिन की जाएगी।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सोशल मीडिया टीम व आई टी टीम का भाई बड़ा योगदान रहने वाला है। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री मानचली ठाकुर एवं वंदना गुलेरिया उपस्थित रही।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव