महिंद्रा एंड महिंद्रा को इंडोनेशिया की एग्रीनास से मिला 35,000 स्कॉर्पियो पिकअप की आपूर्ति का ठेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2026

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने इंडोनेशिया की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एग्रीनास पंगन नुसंतारा से अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन स्कॉर्पियो पिक-अप की 35,000 इकाइयों की आपूर्ति का ठेका मिलने की बुधवार को जानकारी दी। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में एक सहका

कोपेरासी देसा/केलुराहन मेराह पुतिह (केडीकेएमपी) परियोजना के लिए ये पिक-अप वाहन देश भर में स्थापित की जा रही कोपेरासी (सहकारी समितियों) के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने बताया कि वाहनों के इस ठेके से वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी द्वारा किए गए कुल निर्यात का आंकड़ा पार हो गया है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, ‘‘ इसके लिए प्रतिबद्ध मात्रा हमारे अंतरराष्ट्रीय परिचालन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी जिससे वित्त वर्ष 2024-25 में हासिल की गई हमारी कुल निर्यात मात्रा के बराबर वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 11 जिलों में 16 लाख लोग बेहाल

UP में बाढ़ का असर घटा, अब केवल 14 जिले प्रभावित: CM Yogi Adityanath

Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर