मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खेमचंद ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और भाजपा के मणिपुर के सभी सम्मानित विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर मुझ पर विश्वास जताया है।’’
इसे भी पढ़ें: Varanasi Encounter | वाराणसी में 'ऑपरेशन क्लीन'! 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, कारोबारी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने, हमारी विविधता का सम्मान करने और एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहूंगा।” मणिपुर की भाजपा विधायक दल ने नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में 62 वर्षीय सिंह को अपना नेता चुना।
इसे भी पढ़ें: Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods
बाद में मणिपुर भवन में राजग ने भी उन्हें अपना नेता चुन लिया। सिंह के राजग विधायक दल का नेता चुन लिये जाने के बाद मणिपुर में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
अन्य न्यूज़











