Mahindra & Mahindra की जुलाई बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,03,860 इकाई पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

नयी दिल्ली, एक अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 1,03,860 इकाई हो गई। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई 2026 के दौरान घरेलू बाजार में यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 60,048 इकाई रही, जो जुलाई 2025 में 49,871 इकाई थी। एमएंडएम ने बताया कि जुलाई में कंपनी की घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,204 इकाई रही।

कंपनी ने बताया कि जुलाई 2026 में उसका कुल निर्यात 47 प्रतिशत बढ़कर 4,070 इकाई रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,774 इकाई था। महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि कंपनी के पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो में मजबूत मांग के बल पर जुलाई में सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला और कुल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan ने बदली दिशा, Odisha के तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Travel Tips: Palm Jumeirah और Maldives के Hulhumale समेत ये मानव निर्मित आइलैंड बने पर्यटन केंद्र

Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार

भारत में रिलीज हो रहे हैं The Lord of the Rings: The Rings of Power के एपिसोड 5 और 6, जानें सही समय और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल