बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो की है बंपर डिमांड, एक लाख से ज्यादा लोग गाड़ी की डिलीवरी का कर रहे इंतजार

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

भारतीय बाजार में महिंद्रा की एक्सयूवी कार की मांग लगातार बढ़ गई है। आलम यह है कि महिंद्रा की ओर से हाल में ही लांच की गई महिंद्रा स्कार्पियो एन और बेहद लोकप्रिय एक्सयूवी 700 की बुकिंग भयंकर रूप से हो गई है। जिसकी वजह से डिलीवरी के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। महिंद्रा ने अपने यहां पेंडिंग आर्डर की लेटेस्ट स्थिति का खुलासा किया है। इसके मुताबिक बताया गया है कि स्कार्पियो एन और एक्सयूवी 700 बुक करने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। महिंद्रा की इन दो मॉडल की भारतीय बाजार में अभी भी मांग काफी ज्यादा है। नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी के लगभग 130000 ग्राहक अभी भी डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि स्कॉर्पियो एन एसयूवी की वेटिंग पीरियड अब 21 महीने तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: ग्रैमी पुरस्कार के लिए सर्वाधिक नामांकन हासिल करने वाली हस्तियों में शामिल हुईं बियॉन्से

स्कॉर्पियो एन की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपए से शुरू हो रही है। कंपनी की ओर से इस में 1997 से 2184 सीसी की इंजन दी जा रही है। स्कॉर्पियो इन शानदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है। यही कारण है कि इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा एक्सयूवी 400 का भी इंतजार है। XUV400 महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी होगी। जानकारी के मुताबिक के भारत में इसे जनवरी में लांच किया जा सकता है। XUV400 टाटा मोटर्स के Nexon EV को टक्कर देगी। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला