पाकिस्तानी अदाकारा Mahira Khan ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पोस्ट शेयर किया, बाद में डिलीट कर दिया

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2025

22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए एक क्रूर आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। ज़्यादातर पीड़ित पर्यटक थे, कुछ हनीमून पर थे, और उन्हें गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा गया था। सिर्फ़ भारतीय हस्तियों ने ही नहीं, बल्कि कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की और इस पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी उनमें से एक थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। 24 अप्रैल 2025 की रात को उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले का 'शादी' पर साइड इफेक्ट, बाड़मेर के दूल्हे को अटारी सीमा पर रोका गया

हालांकि, शाहरुख खान के साथ 2017 में बॉलीवुड फिल्म रईस में नजर आईं माहिरा खान इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार सुबह तक इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया? इससे पहले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने लिखा, 'पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं, और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा

नीरज चोपड़ा ने 10 महीने के Injury संघर्ष पर तोड़ी चुप्पी, Glasgow CWG में सिल्वर जीतकर की शानदार Comeback

Glasgow CWG में भारतीय मुक्केबाजों का Golden धमाका, अब Asian Games में होगी असली परीक्षा