Flying Kiss विवाद पर Mahua Moitra का Smriti Irani पर वार, पूछा- आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं ‘मैडम’

By अंकित सिंह | Aug 10, 2023

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को कहा कि यह प्रस्ताव सदन में सफल होने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पर अविश्वास से अधिक, यह प्रस्ताव विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में 'विश्वास रखें' के बारे में है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि मणिपुर की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में अलग है और मणिपुर में 'घृणा अपराध, गृह युद्ध' है। जब मणिपुर की स्थिति की तुलना अन्य राज्यों से किए जाने पर महुआ मोइत्रा ने इसे 'झूठा प्रसार' कहा। इसका जवाब देते हुए सांसद ने कहा मुद्दा यह है कि मणिपुर में दो समुदाय गृहयुद्ध के माहौल में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। पिछले 3 महीनों में 6,500 एफआईआर? यह किस राज्य ने देखा है।”

इसे भी पढ़ें: Bharat Mata Murdered: कौन हैं भारत माता? जिनकी हत्या का जिक्र संसद में राहुल गांधी ने किया तो भड़क गई बीजेपी

स्मृति ईरानी पर तंज 

महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद को लेकर उन्होंने (ईरानी) एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह ‘फ्लाइंग किस’ की बात कर रही हैं। मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘‘ आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैडम।’’

प्रमुख खबरें

Live-in पार्टनर का शादी से इनकार खुदकुशी के लिए उकसाना नहीं, Supreme Court का आदेश

मंत्रियों को Sting Operation का डर क्यों? JD(S) नेता Nikhil Kumaraswamy ने कर्नाटक सरकार को घेरा

स्थानीय भाषाओं में ई-गवर्नेंस के लिए Bhashini AI जोड़ेगा Karnataka, बोले Priyank Kharge

Rajasthan में सूखे से गोवंश संकट, Ashok Gehlot ने राहत शिविर खोलने की मांग की