Amit Shah पर 'सिर काटने' वाले बयान पर Mahua Moitra फंसीं, छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज

By एकता | Aug 31, 2025

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की थी। इसी सिलसिले में अब उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। यहां एक स्थानीय निवासी ने मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का बिहार में महत्व नहीं, तेजस्वी के CM कैंडिडेट बनने पर BJP का कटाक्ष

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई भाजपा नेताओं ने मोइत्रा की टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने तृणमूल नेता के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर कहा था कि भारत में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ को रोकने में विफल रहने के लिए अमित शाह का 'सिर काट' देना चाहिए। उन्होंने यह कथित बयान गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने मोइत्रा की कड़ी आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video