Mahua Moitra की 'पजामा' टिप्पणी पर बढ़ा बवाल, NCW Chairperson Rekha Sharma पर अभद्र टिप्पणी से देश हैरान, Delhi Police को FIR करने के निर्देश

By नीरज कुमार दुबे | Jul 06, 2024

तृणमूल कांग्रेस की बड़बोली सांसद महुआ मोइत्रा ने एक और विवादित बयान दे दिया है। इस बार उनके निशाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हैं। रेखा शर्मा पर जिस प्रकार की टिप्पणी महुआ मोइत्रा ने की है उससे देश में राजनीति गर्मा गयी है। सवाल उठ रहा है कि एक महिला ही दूसरी महिला के खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी कैसे कर सकती है? हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के स्थल पर एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा के पहुंचने को दिखाया गया था जिस पर टिप्पणी करते हुए महुआ ने लिखा, ‘‘वह अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।’’ महुआ ने इसके बाद अपनी पोस्ट को हटा दिया था। हम आपको बता दें कि वास्तविक पोस्ट में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के पीछे छाता पकड़कर चल रहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष पर स्पष्ट रूप से तंज कसते हुए महुआ ने कहा, ‘‘मैं अपना छाता खुद संभाल सकती हूं।''

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के पजामा थामने वाली टिप्पणी पर NCW सख्त, लिया स्वत: संज्ञान

इसके बाद ‘एक्स’ पर एनसीडब्ल्यू के पोस्ट पर ‘रिपोस्ट’ करते हुए मोइत्रा ने लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस आए, कृपया इन स्वत: संज्ञान आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करें। अगर आपको अगले तीन दिनों में त्वरित गिरफ्तारी करने के लिए मेरी आवश्यकता हो तो मैं नदिया में हूं।’’ एक अन्य पोस्ट में मोइत्रा ने रेखा शर्मा द्वारा किए गए पोस्ट के कई ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किए और कहा कि उन पोस्ट के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। हम आपको बता दें कि इस पोस्ट में एक पोस्ट का ‘स्क्रीनशॉट’ शामिल था जिसमें रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘मूर्ख’ कहा था। एक अन्य पोस्ट में रेखा शर्मा ने कहा, "महात्मा गांधी एक अच्छे बेटे नहीं हो सकते, हम उन्हें राष्ट्रपिता कैसे कहते हैं...।’’

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में