Kaali Poster Vivad : 'काली' को रोड पर सिगरेट पीता देखने में TMC की सांसद महुआ मोइत्रा को नहीं है कोई एतराज! पार्टी ने की बयान की निंदा

By रेनू तिवारी | Jul 06, 2022

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने फिल्म काली के पोस्टर विवाद पर अपनी राय दी और कहा कि मां काली के कई रूप है और हर किसी के लिए उनकी अलग छवि है। हम उनके मांस खाने वाले रूप को स्वीकार करते हैं शायद दूसरो के लिए वह उसी तरह स्वीकार हो, महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें काली (रोड पर सिगरेट पीते हुए मां काली का पोस्टर) के पोस्टर से कोई समस्या नहीं हैं। महुआ के इस बयान की उनकी ही पार्टी ने निंदा की और कहा कि यह महुआ मोइत्रा के निजी विचार है पार्टी के साथ इस तरह के विचार का कोई लेना-देना नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने काली देवी पर उनकी टिप्पणियों से अपनी पार्टी के दूर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। मोइत्रा अब केवल टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को फॉलो करती हैं।

फिलहाल पूरे देश में धर्म के अपमान को लेकर एक आग लगी हुई हैं। उदयपुर में धर्म के नाम पर दर्जी की बेदर्दी से हत्या कर दी गयी। वहीं दूसरी तरह महाराष्ट्र में भी एक केमिस्ट को उसके ही मुस्लिम दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लिए निर्मम तरीके से मार दिया क्योंकि उसने नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की थी। इसी बीच काली फिल्म के पोस्टर ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया। हिंदू धर्म के लोग अपनी पूजनीय देवी को रोड पर सिगरेट पीते हुए फिल्म के पोस्टर में देखकर हैरान है और इसकी निंदा कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता को गिरफ्तार करने की मांग की है। काली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों ने कहा कि यह पोस्टर हिंदू देवी का अपमान है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

इसे भी पढ़ें: शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर में देवी काली की वेशभूषा में एक महिला को दिखाया गया है। फोटो में वह सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं। त्रिशूल और दरांती के अपने सामान्य पहनावे के साथ, देवी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री को LGBTQ+ समुदाय के गौरव ध्वज को लहराते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार