दलित महिला के साथ दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजन ने की फांसी की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के थाना जेवर क्षेत्र में 55 वर्षीय दलित महिला से सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी इनामी बदमाश है जिसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र को आज दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। साथ ही कहा इस मामले में पुलिस तीन दिन के अंदर ही अदालत में आरोप-पत्र दाखिल करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाने के लिए अपील की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: देश में बिजली आपूर्ति की नहीं होगी समस्या, हो रही पर्याप्त कोयले की सप्लाई: प्रह्लाद जोशी

उन्होंने बताया कि जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य सहित खून के नमूने, पीड़िता के कपड़े, चप्पल और घास को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। इस बीच, पीड़िता के परिवार ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिलाशनिवार को खेत में घास काटने गई थी। उसी समय गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया था। बदमाशों ने महिला के साथ दरिंदगी भी की थी जिससे उसके अंदरूनी अंगों में काफी चोट आई थी।

प्रमुख खबरें

BSE Sensex 564 अंक उछलकर 74,858 पर बंद, Nifty में भी बढ़त

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया