By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025
कर्नाटक के सुरथकल के एक बार में हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मुख्य आरोपी गुरुराज आपराधिक पृष्ठभूमि का है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे काना के एक बार गुरुराज और उसके साथियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में निजाम और हसन मुकशीद एवं उसके दोस्तों के साथ झगड़ा किया। पुलिस का कहना है कि विवाद उस समय हिंसक हो गया जब आरोपियों ने निजाम पर चाकू से और मुकशीद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।