जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बंगाल से आया था दिल्ली, पत्नी सकीना ने कहा- हम 12 साल से B ब्लॉक में रह रहे हैं

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार है। जिसकी उम्र 35 साल है। आपको बता दें कि मोहम्मद अंसार की पत्नी का नाम सकीना है और उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। 

वहीं, मोहम्मद अंसार की पत्नी सकीना ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि उसका पति बेगुनाह है और वह किसी हिंसा में शामिल नहीं था। उसने दावा किया कि मेरा पति निर्दोष है। वह किसी भी हिंसा का हिस्सा नहीं है। वह केवल बीच बचाव करने और लड़ाई रोकने के लिए वहां गया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सकीना ने बताया कि हमारा परिवार B ब्लॉक में पिछले 12 साल से रह रहा है। इससे पहले हम सी ब्लॉक में रहा करते थे।

मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में सकीना ने कबूला कि वो और अंसार मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और कई साल पहले वो दिल्ली आए और जहांगीरपुरी में रहने लगे।

अब तक 21 आरोपी हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झड़पों का मुख्य साजिशकर्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है जिसने कथित रूप से गोली चलाई थी, जो एक उप-निरीक्षक को लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए 21 व्यक्तियों में जहांगीरपुरी का रहने वाला मोहम्मद अंसार भी शामिल है, जो मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अंसार 2009 और 2018 में जेल जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीलमपुर में दिखा गंगा जमुनी तहजीब का अद्भुत नजारा, हनुमान जयंती की शोभायात्रा के लिए सड़क पर बिछाए गए फूल 

हिंसा में जख्मी हुए थे 9 लोग

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित कुल 9 लोग जख्मी हुए थे और उन सभी लोगों का इलाज बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से जख्मी हुए उप निरीक्षक अस्पताल में हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा