मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा, महाराष्ट्र के परिणामों के बीच वायरल हुआ फडणवीस का पुराना वीडियो

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) महाराष्ट्र में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है। भाजपा 100 सीटें पार करने और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने की ओर अग्रसर है, जो लोकसभा चुनाव में मिली हार से मजबूती से उबर रही है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, अजित पवार का राकांपा गुट और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल है। आंकड़े को पार कर 221 सीटों पर आगे चल रहा है। 288 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 55 सीटों पर आगे है, जहां बहुमत का आंकड़ा 145 है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चल गया फडणवीस का धर्मयुद्ध वाला फॉर्मूला, क्या बनेंगे मुख्यमंत्री? एक्शन में अमित शाह

किसी व्यक्ति का पांच साल सीएम पद पर रहने के बाद फिर मैंडेट मिलने के बावजूद उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करना।ये पार्टी की अनुशासन को भी दर्शाता है। पूरे चुनाव को जरूर बीजेपी ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। लेकिन पूरे कैंपेन के सूत्रधार देवेंद्र फडणवीस ही रहे। 

प्रमुख खबरें

MP CM Mohan Yadav ने किसानों से बातचीत को बनाई कमेटी, क्या निकलेगा समाधान का रास्ता?

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ