Mumbai Pune Expressway पर हुआ बड़ा हादसा, बस और ट्रैक्टर टकराए, पांच तीर्थयात्रियों की मौत

By रितिका कमठान | Jul 16, 2024

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर बीती रात एक निजी बस और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वहीं सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। ये हादसा इतना भयंकर था कि इसमें कुल 42 लोगों को चोटें आई हैं। जब हादसा हुआ तब बस में कुल 54 यात्री सवार थे।

पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने संवाददाताओं को बताया कि डोंबिवली से बस में कुल 42 यात्री पंढरपुर जाने के लिए सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस अदने गांव के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप