Bihar में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS Officers का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

पटना। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से अधिकांश विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) हैं।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय ने मध्यप्रदेश भाजपा प्रमुख शर्मा पर निशाना साधा, वाकयुद्ध छिड़ा

अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग में निदेशक (मध्याह्न भोजन) मिथलेश मिश्रा को लखीसराय का डीएम बनाया गया है, जबकि पंचायती राज विभाग में उपनिदेशक विद्यानंद सिंह को योजना विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, बेगुसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शनी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Britain को घर में डबल झटका, Emma Raducanu के बाद पहले ही दिन सभी 10 खिलाड़ी बाहर

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

RBI की Financial Stability Report का खुलासा, AI Boom बन सकता है भारतीय बाजार के लिए नया संकट

West Asia में तनाव का असर, Supply Chain बचाने के लिए सरकार ने बढ़ाया Zero Duty