Visakhapatnam Fishermen Case: आंध्र सरकार का बड़ा ऐलान, लापता परिवारों को मिलेगी 10 लाख की मदद

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2026

आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम तट के पास मछली पकड़ने वाली नाव के लापता होने के बाद से गायब छह मछुआरों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह घोषणा कई एजेंसियों की मदद से जारी तलाशी अभियान के बीच की गई है। 1 जुलाई को विशाखापत्तनम तट से समुद्र में गए सात मछुआरे लापता हो गए थे। उनमें से एक को बाद में वहां से गुजर रहे एक जहाज ने बचा लिया, जबकि बाकी छह का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। आंध्र प्रदेश के कृषि और मत्स्य पालन मंत्री किंजरापु अच्चन्नायडू ने मंगलवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, "सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उसने उनके लिए प्रति परिवार 10 लाख रुपये की तत्काल अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। उन्होंने विशाखापत्तनम के ज़िला कलेक्टर एम. अभिषेक किशोर को निर्देश दिया कि वे मत्स्य पालन आयुक्त रामा शंकर नायक की सिफ़ारिश और सरकारी नियमों के अनुसार यह आर्थिक सहायता जारी करें। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार