जम्मू कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 3 आतंकवादी गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2019

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकवादी भारत में बड़े हमले की फिराक में थे। उनके पास से 6 एके-47 राइफलें मिली हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकवादियों को पूछताछ के लिए लेकर गई है। जानकारी के अनुसार आतंकियों को पुलिस ने कठुआ के लखनपुर स्थान के पास से तीनों आतंकवादियों को पकड़ा है।

सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि एक ट्रक से हथियार ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बेरिकेटिंग और घेराव कर आतंकवादियों को पकड़ा है। इनके पास से 6 एके 47 बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में बुलेट भी मिली हैं। इसके अलावा ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी