दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के कई दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि करीब साढ़े तीन बजे आग ‘स्तर-2’ तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक सीमित रही। अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां, छह टैंकर, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य राहत संसाधनों को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश