Colombia Plane Crash | कोलंबिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा!Hercules C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 33 सैनिकों की मौत, 81 घायल

By रेनू तिवारी | Mar 24, 2026

कोलंबिया के पुतुमायो प्रांत में सोमवार को एक भीषण सैन्य विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्यूर्तो लेग्विजामो शहर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक हर्क्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 33 लोगों की जान चली गई और 81 अन्य घायल हो गए। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है।

वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे। कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जांच के घेरे में तकनीकी खराबी

वायुसेना कमांडर सिल्वा ने स्पष्ट किया कि अभी दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी केवल विमान में आई किसी अज्ञात तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। हर्क्यूलिस C-130 जैसे मजबूत परिवहन विमान का इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होना सैन्य हलकों में चिंता का विषय बना हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत