Keir Starmer के लिए बड़ा सेटबैक, UK By-Elections में Labour Party की हार, PM Modi के वीडियो पर हुआ था विवाद

By Neha Mehta | Feb 28, 2026

ब्रिटेन की वामपंथी ग्रीन पार्टी ने संसद की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत हासिल की, जिसे छोटे दल के लिए बड़ी सफलता और प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। स्टॉर्मर की लेबर पार्टी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार हन्ना स्पेंसर (34) ने अपनी जीत को इस बात का संकेत बताया कि ग्रीन पार्टी भविष्य में लेबर पार्टी के अन्य सांसदों को भी हरा सकती है।

लेबर पार्टी ने ग्रीन पार्टी पर आरोप लगाया था कि वे निर्वाचन क्षेत्र के महत्वपूर्ण ब्रिटिश पाकिस्तानी मतदाताओं को लुभाने के स्पष्ट प्रयास में विभाजनकारी रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टॉकपोर्ट से लेबर सांसद नवेंदु मिश्रा ने कहा था, ‘‘हमारी राजनीति में नस्लवाद का कोई स्थान नहीं है, एक बार फिर हम ऐसे निंदनीय हथकंडे देख रहे हैं जो चुनावी फायदे के लिए सामुदायिक तनाव को भड़काने का जोखिम उठाते हैं।’’ स्पेंसर को गॉर्टन और डेंटन सीट से विजेता घोषित किया गया जिन्हें 14,980 मत मिले।

धुर दक्षिणपंथी दल रिफॉर्म यूके के उम्मीदवार मैथ्यू गुडविन को 10,578 मत मिले, जबकि लेबर पार्टी की उम्मीदवार एंजेलिकी स्टोगिया को 9,364 मत प्राप्त हुए। अपनी जीत के बाद स्पेंसर ने कहा, “खुद को उपेक्षित और अकेला महसूस करने वाले गॉर्टन और डेंटन के लोगों को भरोसा दिलाती हूं कि मैं उनकी आवाज मजबूती से उठाऊंगी और उनके लिए लड़ूंगी।” स्पेंसर स्थानीय काउंसलर हैं और पेशे से प्लंबर भी हैं। इस बीच स्टॉर्मर ने कहा, ‘‘यह बेहद निराशाजनक नतीजा है।’’ लेबर पार्टी के पूर्व सांसद के इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू