Homemade Hair Gel: कम खर्च में बनाएं होममेड हेयर जेल, मुलायम और शाइनी होंगे आपके बाल

By अनन्या मिश्रा | Mar 01, 2025

मार्केट में बालों की देखभाल के लिए कई महंगे प्रोडक्ट मिलते हैं। ऐसे में इन प्रोडक्ट्स में काफी केमिकल होता है, जो आपके बालों को डैमेज कर सकता है। ऐसे में आप अपने बालों की देखभाल के लिए होममेड हेयर जेल बना सकती हैं। होममेड हेयर जेल बालों को पोषण देने के साथ ही इन्हें लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है। ऐसे में अगर आप बालों को हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही नेचुरल हेयर जेल बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर हेयर जेल बनाने के आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

होममेड हेयर जेल

शिया बटर को पिघलाकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।

अब दोनों को अच्छे से मिक्स करके जेल तैयार कर लें।

फिर इसको बालों पर लगाकर 20-25 मिनट तक रखने के बाद साफ पानी से धो लें।

यह बालों को गहराई से हाईड्रेट करता है और बालों में चमक लाता है।

साथ ही यह हेयर जेल डैमज हेयर को रिपेयर करता है।

फ्लैक्ससीड हेयर जेल

सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसमें फ्लैक्ससीड्स डालकर धीमी आंच पर पकने दें।

अब जब पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगे, तो इसको छान लें।

फिर यह ठंडा होने के बाद एलोवेरा जेल और नारियल तेल डालें।

अब इसको अपने बालों पर 25-30 मिनट तक लगाएं। इसके बाद शैंपू से धो लें।

यह आपके बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है और इसमे नमी लाता है।

फ्लैक्ससीड हेयर जेल से स्कैल्प को पोषण मिलता है।

खीरा और एलोवेरा का हेयर जेल

खीरे को छीलने के बाद इसको कद्दूकस कर लें।

अब कद्दूकस किए हुए खीरे में एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से पेस्ट करें।

इस पेस्ट को बालों में 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।

अब इसको शैंपू से धो लें।

यह हेयर जेल आपके बालों को ठंडक और नमी देता है।

साथ ही यह बालों का डैंड्रफ और खुजली दूर करता है।

यह हेयर जेल रुखे बालों को मुलायम बनाता है।

चिया सीड्स हेयर जेल

चिया सीड्स को पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।

जब यह फूल जाए, तो इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

यह करीब 20-25 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें।

यह जेल आपके बालों को घना और मुलायम बनाता है।

साथ ही यह हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश