कमलनाथ का घर बैठाओ अभियान सफलता की ओर, बड़े नेताओं को बैठाया घर : नरोत्तम मिश्रा

By सुयश भट्ट | Feb 18, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के घर चलो,घर घर चलो अभियान चला रही है। इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ घर चलो नही घर बैठाओ अभियान चला रहे है। और उसमें वह सफल भी हुए है।

इसे भी पढ़ें:एमपी कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

गृह मंत्री ने कहा कि पहले ही कांग्रेस जमीन की जगह ट्वीटर पर चल रही थी। अब कमलनाथ  ने बैठकों तक सीमित रह चुके वरिष्ठ नेताओं को भी घर बैठा कर कांग्रेस का पूरी तरह काम तमाम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हालात इतने खराब हो चुके है कि दिग्विजय सिंह ने भी रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाए दोहा ट्वीटर पर पोस्ट कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। सही भी है जब से कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है। पूरी कांग्रेस खंड खंड हो गयी है। लगातार वहां से नेता चटक चटक कर टूट रहे है।

इसे भी पढ़ें:खेलते खेलते कुएं में गिरा बच्चा, मां ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची बच्चे की जान 

गृह मंत्री ने कि कोरोना का प्रकोप कम होते ही कोरोना को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध पहले ही समाप्त किये जा चुके है । अब रात के कर्फ्यू को भी हटाने पर भी विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री इस संबंध में समीक्षा बैठक करने के बाद फैसला लेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया