Summer Special: घर पर बनाएं रसीले आम से बने Mango Peda, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

By अनन्या मिश्रा | Jul 09, 2026

गर्मियों के मौसम में आम खाना भला किसे नहीं पसंद होता है। वहीं आम से एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं। कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, आमरस, कुल्फी और मैंगो शेक आदि का अपना ही मजा है। लेकिन यह सभी बहुत कॉमन डिशेज हैं। जोकि अक्सर आम के सीजन में बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी आम का पेड़ा खाया है। बता दें कि आप भी आम का पेड़ा बना सकते हैं, जिसको मैंगो पेड़ा भी कहा जाता है।

सामग्री

पके आम का पल्प- 1 कप

चीनी- 1/2 कप

मावा/खोया- 1.5 कप

घी- 1 से 2 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

पिस्ता और बादाम- बारीक कटे हुए

केसर के धागे- 6-7

ऐसे बनाएं मैंगो पेड़ा

सबसे पहले अच्छे और पके हुए आमों को छीलकर इनको टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बनाएं। ध्यान रखें कि इस प्रोसेस में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

इसके बाद भारी तले की कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें। फिर इसमें आम की प्यूरी और चीनी डालें। इसको लगातार मीडियम आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं। जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए और पल्प थोड़ा सा गाढ़ा न हो जाए।

जब आम का पल्प गाढ़ा होने लग जाए, तो आंच को स्लो कर दें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा मिक्स करें। मावे को पल्प के साथ मिक्स करें, जिससे कि इसमें किसी तरह की गुठलियां न रहें।

धीमी आंच पर इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण धीरे-धीरे कड़ाही के किनारों को छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा होने लगे। तब इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला दें। जब मिश्रण पूरी तरह से कड़ाही छोड़कर और ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।

अब इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और हल्का ठंडा कर ले। फिर अपने हाथों पर थोड़ा सी घी लगाकर छोटे-छोटे नींबू के आकार के गोले बना लें। इनको हाथों से दबाकर पेड़े का आकार दें। वहीं बीच में उंगली से छोटा सा गड्ढा बनाएं।

फिर जब सारे पेड़े बनकर तैयार हो जाएं, तो सभी पेड़ों के बीच में कटा हुआ पिस्ता, केसर के धागे और बादाम को रखकर हल्का सा दबा दें। इस आसान तरीके से टेस्टी आम के पेड़े बनकर तैयार हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न