Aloo Pie Chaat: घर पर कम समय में बनाएं आलू पाई चाट, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार खाने की करेंगे डिमांड

By अनन्या मिश्रा | Sep 03, 2024

आमतौर पर चाट खाना तो हर किसी को पसंद होता है। हालांकि यह बात अलग है कि चाट को लेकर सबकी पसंद अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आलू चाट का स्वाद तो बेहद लाजवाब होता है। यह चाट आलू को उबालकर बनाया जाता है। अक्सर शाम के समय हम सभी का चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करता है।

सामग्री

कच्चे आलू- 2 बड़े

आलू- (उबले हुई)

कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच

जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच

काला नमक- 1 छोटा चम्मच

तेल- जरूरत के अनुसार

दही- 1 कप

इमली की चटनी- 1 कप

नमक- चुटकीभर

हरी चटनी- 1 कप

सेव- 1 पैकेट

बूंदी- 1 पैकेट

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें और दो आलू के छिलके उतारकर उसे उबालने के लिए रख दें। इसके बाद जब आलू अच्छे से उबल जाएं, तो इन्हें कपड़े की मदद से सुखा लें। अब दो चम्मच कॉर्न फ्लोर और थोड़ा-सा नमक मिलाएं। फिर एक बड़ी छलनी में उबले हुए आलू को पूरे तरफ लगा दें।

जब यह ठंडा हो जाए तो चाकू की मदद से आलू को छलनी से अलग कर दें। फिर ऊपर से कटे हुए आलू, काला नमक, इमली चटनी, हरी चटनी, जीरा पाउडर, दही, सेव, बूंदी और हरा धनिया बारीक काट के डाल दें। जब यह सारी चीजें अच्छे से पक जाएं, तो गर्मागर्म सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल