Pasta Recipes: माइक्रोवेव में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल इंस्टेंट मग पास्ता, लाजवाब होगा इसका स्वाद

By अनन्या मिश्रा | Nov 26, 2024

एक समय पर हमारे पास खाना बनाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हुआ करते थे। क्योंकि तब न कोई तकनीक थी और न ऐसा बर्तन, जिसमें खाना आसानी से बन जाए। लेकिन समय के साथ तरह-तरह की तकनीक आ गई। इस लिस्ट में गैस चूल्हा, चकला बेलन, फ्रिज, ओवन और माइक्रोवेव आदि शामिल हैं। किचन का तमाम सामान मार्केट में आसानी से मिल जाता है, जिसमें आप कम समय में खाना बनाकर तैयार कर सकते हैं।

अब आप चाहे माइक्रोवेव या ओवन को ही ले लीजिए। भले ही यह महंगा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हर दिन किया जाता है। खाना बनाने से लेकर खाना गर्म करने तक में माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपने भी कई तरीके से इसका इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी माइक्रोवेव का इस्तेमाल पास्ता बनाने के लिए किया है। अगर अभी तक आपने नहीं किया, तो अब करके देखिए। माइक्रोवेव में पास्ता बनाने से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि यह टेस्टी भी बनेगा। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप माइक्रोवेव में किस तरह से मग पास्ता बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dry Skin Care Tips: बदलते मौसम में रूखी और बेजान हो जाती है आपकी त्वचा, तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

सामग्री

पास्ता- 1 कप

पानी- 2 कप

नमक- 1/4 छोटा चम्मच

दूध- 1/4 कप क्रीम या (वैकल्पिक)

चीज- 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)

जैतून का तेल- 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार

ऐसे बनाएं मग पास्ता

पास्ता बनाने के लिए सही मग का होना जरूरी है। अगर आपका मग सही नहीं होगा, तो इसको बनाने में दिक्कत होगी और यह अधपका रह सकता है। इसलिए मग पास्ता बनाने के लिए ऐसे कप का इस्तेमाल करें, जिसमें पास्ता अच्छा क्वांटिटी में आ जाए और पकने के बाद कप के ऊपर जगह भी बनी रहे।

इंस्टेंट मग पास्ता बनाने के लिए बड़े और माइक्रोवेव-सेफ मग का इस्तेमाल करें। जिससे पास्ता पकाने के दौरान उबालते हुए पानी कप से बाहर न गिरे। इसलिए कप इतना बड़ा चुनें, जिसमें पास्ता और बाकी सामग्री अच्छे से आ जाए।

पास्ता की सही मात्रा

मग में पास्ता डालते समय इसकी सही मात्रा का ध्यान रखें। मग में आधा कप पास्ता पर्याप्त होगा और इसको पकाने के लिए एक कप पानी डालें, इससे पास्ता अच्छे से पक जाएगा और मग में जगह भी बची रहेगी।

क्योंकि अगर आप सही पास्ता और पानी की मात्रा का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो यह कच्चा रह सकता है। वहीं ज्यादा पानी और पास्ता का इस्तेमाल करने से यह बाहर गिर सकता है या ज्यादा गल सकता है।

पास्ता को अच्छे से पकाएं

अगर पास्ता अच्छे या पूरी तरह से नहीं पका है, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक-दो मिनट और पकाएं। हर बार पकाने के बाद इसको चेक करें कि यह नर्म हो गया है या नहीं। इसके लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब पास्ता पक जाए, तो इसमें 1/4 कप दूध और 1/4 कप कसा हुआ चीज डालें। क्योंकि चीज पास्ता को क्रीमी बनाएगा और इसका स्वाद भी बढ़ेगा। इससे यकीनन पास्ता बहुत टेस्टी बनेगा।

इस्तेमाल करें छोटा पास्ता

बता दें कि मग में पास्ता बनाने के लिए छोटा साइज वाला पास्ता लें। क्योंकि जब पास्ता फूलेगा तो वह मग में ही रहेगा। साथ ही छोटे पास्ता को पकाने में न सिर्फ कम समय लगेगा, बल्कि सॉस भी अच्छे से मिक्स हो जाएगा।

साथ ही इससे पास्ता का स्वाद भी बढ़ जाएगा और छोटा पास्ता बनाने के दौरान ध्यान रखें कि यह बराबर साइज में कटा हो। जिससे कि यह आसानी से पक जाए औऱ इस दौरान पास्ता को बराबर चलाते रहें।

प्रमुख खबरें

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं