सुकेश चंद्रशेखर को बना दें पार्टी अध्यक्ष, केजरीवाल का बीजेपी पर तंज, कहा- PMO फिल्में Produce करता है, ED-CBI डायरेक्ट

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के एलजी लोगों को तंग कर रहे हैं। उस दौरान उन्होंने बीजेपी को भी निशाने पर लिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 15 सालों में 5 काम बताए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वो दिन-रात मुझे गाली देते रहते हैं कोई काम तो करते नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ की रिश्वत, डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश, मनीष सिसोदिया ने 140 मोबाइन फोन नष्ट किए, शराब घोटाले में बड़ा दावा

केजरीवाल के निशाने पर केंद्रीय एजेंसियां भी रही। उन्होंने कहा कि पीएमओ फिल्में प्रड्यूस करता है, ईडी-सीबीआई डायरेक्टर फिल्म डायरेक्ट करते हैं। सीबीआई ईडी में स्किप्ट लिखी जाती है। भ्रष्टाचार किया है तो जेल में डालो, स्टोरी प्लांट कराना बंद करो, कहानियां बुननी बंद करो। अब बॉलीवुड से ज़्यादा अच्छी कहानियां ईडी-सीबीआई से लिखवा रहे हैं ये।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर