AAP ने राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया स्टार प्रचारक, भाजपा बोली- पार्टी का हिन्दू विरोधी चेहरा फिर बेनकाब

rajendra pal and BJP
ANI
अंकित सिंह । Nov 11 2022 7:28PM

दिल्ली भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा कि आप का हिन्दू विरोधी चेहरा फिर बेनकाब। हिंदुओं से नफरत करने वाले राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया अपना स्टार प्रचारक। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप ने हिंदू से नफरत करने वाले राजेंद्र पाल को पुरस्कृत किया।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गोपाल राय, संजय सिंह, कैलाश गहलोत सहित कई बड़े नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के साथ साथ संजीव झा, सौरभ भारद्वाज के भी नाम है। हालांकि, इस सूची में आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र पाल गौतम का भी नाम दिया है। राजेंद्र पाल गौतम को भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है। अब इसी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: 'पिछले 15 सालों में MCD को भाजपा ने किया बर्बाद', मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली को कूड़े से करेंगे मुक्त

दिल्ली भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा कि आप का हिन्दू विरोधी चेहरा फिर बेनकाब। हिंदुओं से नफरत करने वाले राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया अपना स्टार प्रचारक। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप ने हिंदू से नफरत करने वाले राजेंद्र पाल को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं बल्कि वोटबैंक प्रयोग है। कांग्रेस नेताओं ने हिंदू विरोधी बयान दिए जैसे शिवराज पाटिल और जरकीहोली-तुष्टिकरण की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहिए- केजरीवाल ने राजेंद्र पाल को बढ़ावा दिया- गोपाल इटालिया पर कभी कार्रवाई नहीं की जिन्होंने हिंदुओं को गाली दी। 

इसे भी पढ़ें: 'अब MCD में भी झाड़ू चलेगी', भाजपा पर मनीष सिसोदिया का निशाना, बोले- 17 सालों का हिसाब देना होगा

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प लिया था। इस कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद से भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। बाद में राजेंद्र पाल गौतम ने अपना इस्तीफा दे दिया। दिल्ली सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की 10 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें शहर में तीन भराव स्थलों को साफ कराने, नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करने, निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन देने जैसी चीज़े शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़