Monsoon Special: घर पर बनाएं ये Bread Veggie Pockets, समोसे-पकोड़े भूल जाएंगे बच्चे

By एकता | Jul 08, 2026

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में बच्चों का कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करने लगता है। एक मां के तौर पर आप जरूर सोच रही होंगी कि आज बच्चों के लिए क्या खास बनाया जाए। इसलिए, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 'ब्रेड वेजी पॉकेट्स' की बेहद आसान रेसिपी। इसे आप बच्चों के स्कूल टिफिन, शाम के नाश्ते या झटपट बनने वाले खाने के रूप में सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं।

मिक्स्ड सब्जियां (उबली और बारीक कटी हुई): 1 कप (जैसे- कॉर्न, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज आदि)

चीज कद्दूकस किया हुआ: आधा कप

मेयोनीज: 2 बड़े चम्मच

ऑरेगैनो: आधा छोटा चम्मच

चिली फ्लेक्स: आधा छोटा चम्मच

बटर: सेकने के लिए

इसे भी पढ़ें: बच्चों की Junk Food की आदत से हैं परेशान? ट्राई करें ये Viral Dosa Noodles रेसिपी

बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में कटी हुई सब्जियां, चीज, मेयोनीज, ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स को डालकर अच्छी तरह मिला लें।

ब्रेड के किनारों को काट लें (अगर आप चाहें) और बेलन की मदद से ब्रेड को हल्का सा चपटा कर लें।

ब्रेड को तिरछा काटकर या मोड़कर एक पॉकेट जैसा आकार दें।

अब तैयार किया हुआ सब्जियों और चीज का मिश्रण इस ब्रेड पॉकेट के अंदर भरें।

अगर जरूरत लगे, तो ब्रेड के किनारों को हल्का सा दबाकर अच्छी तरह बंद कर लें।

तवे पर मक्खन गरम करें और इन पॉकेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक सेक लें।

गरमा-गरम ब्रेड वेजी पॉकेट्स को मेयोनीज या बच्चों की पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।

View this post on Instagram

A post shared by Sadqa (@kids_dabba_recipe)

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव