Kuttu Recipes for Navratri: नवरात्रि में कुट्टू के आटे से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2024

नवरात्रि के मौके पर व्रत करने वाले लोग कुट्टू के आटे की पूड़ी आदि बनाकर खाते हैं। बता दें कि कुट्टू का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी6, जिंक, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: Homemade Cleaner: घर पर इन चीजों से बनाकर तैयार करें फ्लोर क्लीनर, मिनटों में साफ हो जाएंगे दाग-धब्बे

कुट्टू का चीला

नवरात्रि के व्रत में आप कुट्टू के चीला बनाकर खा सकते हैं। इनको बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए एक कप कुट्टू का आटा लें। इसमें आध कप पानी और आधा कप दही डालें। इसमें स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च अच्छे से मिला लें। अब तवा गर्मकर इस पर तेल डालें और चीला का घोल डालें। अब चीला को दोनों तरफ से सुनहरा सेंकें। फिर चटनी या दही के साथ इसका सेवन करें।

कुट्टू की पूरी

नवरात्रि के व्रत में आप कुट्टू की पूरी बनाकर भी खा सकती हैं। यह पूरियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इसके लिए कुट्टू का आटा लें और इसमें मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर पूरी बेल लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर पूड़ियों में तलें और सुनहरी-कुरकुरी होने दें। इन पूड़ियों को आप दही के साथ खा सकते हैं।

कुट्टू के पकौड़े

बता दें कि कुट्टू के पकौड़े भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप नवरात्रि में कुट्टू के पकौड़े बनाकर खा सकती हैं। यह पकौड़े बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। इन पकौड़ों को बनाने के लिए कुट्टू के आटे में कद्दूकस किए हुए आलू, मिर्च और नमक मिलाएं। इस आटे के पकौड़े बनाकर इनको तेल में तल लें। अब आप इन्हें हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

कुट्टू के वड़ा

व्रत में आप कुट्टू के वड़ा भी खा सकते हैं। बता दें कि कुट्टू के वड़ा बहुत स्वादिष्ट होते हैं। सबसे पहले कुट्टू के आटे में उबले हुए आलू मैश कर लें। फिर इसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक, अदरक का पेस्ट और हरी धनिया मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर चिकना मिश्रण तैयार कर लें। अब छोटे-छोटे गोल बनाएं और इनको हथेली से दबाकर चपटा कर लें। फिर इनको गर्म तेल में फ्राई कर लें। अब आप इसको दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Rupee Crash | रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 95.34 पर गिरा, पश्चिम एशिया संकट और क्रूड की आग ने बिगाड़ा बाजार का गणित | West Asia Crisis

Supreme Court: Pawan Khera की जमानत याचिका पर असम पुलिस का कड़ा विरोध, जालसाजी की जांच के लिए मांगी हिरासत

The Devil Wears Prada 2 Critics Reviews | स्टाइलिश सीक्वल को दोहराए गए प्लॉट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा

Rajnath Singh ने किया बड़ा खुलासा, भारत लंबी जंग के लिए तैयार था, हमने अपनी शर्तों पर रोका था Operation Sindoor