वैलेंटाइन डे पर इस तरह करें मेकअप, साथी ''खुश'' को जायेगा

By प्रज्ञा पाण्डेय | Feb 12, 2018

वैलेंटाइन डे पर जब आप अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा रही हों तो अपने लुक्स को लेकर थोड़ी सतर्क जरूर होंगी। वैसे तो वैलेंटाइन डे आप दोनों के लिए ही खास है लेकिन महिलाओं के लिए कुछ खास होता है। तो आइए आज हम आपको मेकअप के कुछ टिप्स देते हैं जिन्हें अपना कर आप अपने साथी को आसानी से रिझा सकती हैं और सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।

सबसे पहले हम बालों की बात करते हैं क्योंकि बालों को खूबसूरत स्टाइल देकर आप अपने लुक में मनमुताबिक बदलाव कर सकती हैं। आजकल बालों में पफ का चलन बहुत है तो आप अपने बालों का पफ बनाकर भी कई हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। आगे के बालों का पफ बनाकर फिशटेल ब्रेड और स्ट्रेट हाई पॉनी टेल आपको एक खूबसूरत लुक देगा। साथ ही आप अपने बालों में बन भी बना सकती हैं। बालों में बन बना कर उसमें फूलों की सजावट आपको आकर्षक बनाएगा। साथ ही बालों में क्राउन भी बना सकती हैं। क्राउन से आप शानदार के साथ सुंदर भी दिखेंगी। इसके अलावा स्टाइलिश हेडबैंड का इस्तेमाल मार्डन लुक देगा। इसके अलावा बालों को कर्ल या स्ट्रेट कर वैलेंटाइन डे की शाम को मोहक बना सकती हैं।

 

बालों के साथ आंखों के मेकअप का खास ख्याल रखें क्योंकि आंखें आपके व्यक्तित्व का आइना होती हैं। आंखों को खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए पिंक और काले आईशैडो का प्रयोग कर सकती हैं। यही नहीं लाल और बैंगनी का मेल भी सुंदरता में चार-चांद लगाता है। इसके अलावा तरह-तरह के आई आर्ट का प्रयोग कर मार्डन दिख सकती हैं। साथ ही आजकल स्मोकी आइज का भी चलन है तो आप अपने मेकअप में इसे भी शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आंखों में काजल, लाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल जरूर करें। 

 

बालों और आंखों के बाद अब होठों को सजाने के बारे में चर्चा करते हैं। वैसे तो लिपस्टिक के कुछ हमेशा ही खास होते हैं और किसी भी अवसर पर उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन पिंक और रेड कलर वैलेंटाइन डे पर खास होते हैं। यही नहीं चमकती गुलाबी और लाल रंग की लिपस्टिक भी शानदार दिखती है। साथ ही आजकल मैट लिपस्टिक का चलन भी जोरों पर है तो मैटी रेड, मैटी पर्पल का इस्तेमाल भी वैलेंटाइन डे को खास बनाएगा। 

 

चेहरे के बाद अब बारी नाखूनों की आती है। लाल रंग के नेलपेंट तो हमेशा ही खूबसूरत लगते हैं। लाल रंग रोमांस और प्रसन्नता का प्रतीक है लेकिन आप रेड नेलपेंट के साथ दूसरे रंग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आजकल नेल आर्ट का चलन जोरों पर है तो आप नाखूनों पर नेल आर्ट बनवा सकती हैं। नेल आर्ट में फूल और दिल के आकार की चित्रकारी नाखूनों को क्लासिक लुक देती है। साथ ही मैटी नेलपेंट का भी फैशन है तो नाखूनों पर मैटी नेलपेंट का प्रयोग कर मार्डन दिख सकती हैं।

 

-प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान