Box Office पर धमाका करने के लिए लौट रहे हैं Rocky Bhai, मेकर्स ने KGF Chapter 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट

By एकता | Apr 14, 2023

रॉकिंग स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' के दूसरा चैप्टर को आज ही के दिन पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 14 अप्रैल यानी आज फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। दर्शक पिछले एक साल से इस फिल्म के अगले चैप्टर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 'केजीएफ' के मेकर्स ने फिल्म के चैप्टर 2 की पहली रिलीज एनिवर्सरी पर अगले पार्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मेकर्स ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उनकी इस घोषणा ने दर्शकों की बेसब्री को ओर ज्यादा बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Unseen Pics । पहली सालगिरह पर Alia Bhatt ने शेयर की तस्वीरें, Ranbir Kapoor के साथ इश्क में डूबी नजर आई अभिनेत्री

मेकर्स ने दर्शकों के लिए वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सबसे पावरफुल इंसान का सबसे पावरफुल प्रॉमिस रखा गया है। केजीएफ 2 हमें एक यादगार सफर पर ले गया जिसमें कभी न भूलने वाले किरदार और एक्शन थे। सिनेमा का ग्लोबल सेलिब्रेशन, रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और दिल जीतने वाली फिल्म। यादगार कहानियों के पूरे होने का एक साल। केजीएफ चैप्टर 2। '

इसे भी पढ़ें: 'अब इसपर मैं क्या कहूं...' Salman Khan के साथ लंबे समय से जुड़ रहा था Pooja Hegde का नाम, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

चैप्टर 1 में रॉकी भाई को बॉम्बे के एक छोटे गुंडे के रूप में दिखाया गया था। चैप्टर 2 में रॉकी भाई को अपराध की दुनिया के सबसे बड़े गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था, जिसके पास अपना खुद का एक सल्‍तनत है। अब रॉकी भाई ने कैसे इतनी बड़ी सल्तन खड़ी कर दी, इसका जवाब दर्शकों को फिल्म के अगले पार्ट में मिलने वाला है।

प्रमुख खबरें

Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

New Zealand के कोच Darren Bazeley बोले- अब स्थिति साफ है, जीते तो Knockout में पहुंचेंगे

हम उस्तरे में धार... फरहान अख्तर ने Mirzapur The Movie से शेयर किया अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक

Pakistan में टॉर्चर कानून पर HRCP की बड़ी चेतावनी, Shehbaz सरकार के System पर उठाए गंभीर सवाल