Makeup Tips: छठ पूजा पर घंटों पूजा के बाद भी मेकअप नहीं होगा खराब, इन टिप्स से चेहरे पर रहेगी चमक

By अनन्या मिश्रा | Oct 27, 2025

छठ पूजा का महापर्व श्रद्धा और भक्ति का त्योहार होता है। जिसमें पारंपरिक पहनावे के साथ-साथ मेकअप का भी खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं घंटों पूजा और अर्घ्य में शामिल होती हैं। महिलाएं पूजा से पहले सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि पसीने और गर्मी से आपका मेकअप प्रभावित न हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप हल्का, नेचुरल और टिकाऊ मेकअप चुनकर पूरे दिन खूबसूरत और नेचुरली फ्रेश नजर आ सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको छठ पूजा पर मेकअप टिप्स देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: मसालेदार खाना खाकर चेहरा दिखने लगा है डल, तो इन आसान घरेलू नुस्खों से मिनटों में पाएं दमकती स्किन

वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा

अगर आप भी छठ पूजा में अपनी आंखों के मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना चाहती हैं, तो इसके लिए वॉटरप्रूफ आइलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पसीने या फिर आंसुओं से मेकअप नहीं बिगड़ेगा।

ब्लश और ब्रॉउज

हल्का ब्लश और नैचुरल  ब्राउज लगाने से आपका चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता है। इससे आपका लुक भी हैवी नहीं लगेगा और आपके फेस नेचुरल नजर आएगा।

लिपस्टिक और लिपग्लॉस

मैट या फिर लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक का चुनाव करें। आप चाहें तो हल्का सा लिपग्लॉस जोड़कर कलर को नमी को और शाइन दे सकती हैं। इससे लिपस्टिक पूरा दिन फीकी नहीं प़ड़ेगी।

सेटिंग स्प्रे

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें। ऐसा करने से फाउंडेशन, ब्लश और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और यह पसीने से भी बचाने का काम करता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत