इस Travel Influencer के लिए रील बनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र के कुंभे झरने में खाई में गिरने से हुई मौत

By रितिका कमठान | Jul 18, 2024

इंस्टाग्राम पर ट्रैवल से जुड़ी यात्राओं की जानकारी देने के लिए मशहूर अन्वी कामदार की मौत हो गई है। वो मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थी। मुंबई के पास रायगढ़ के कुंभे झरने में गिरने से अन्वी की मौत हो गई है। ये जानकारी पुलिस ने दी है।

झरने की तस्वीरें और वीडियो लेते समय मृतका का पैर फिसल गया और वह सीधे 350 फुट गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही सह्याद्री वन्यजीव संरक्षण सोसायटी और माणगांव पुलिस अधिकारी बचाव बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया कि खाई में गिरने के बाद महिला जीवित थी और उसे बचा लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, "महिला को खाई से निकालने के लिए नीचे उतरते समय हमारे ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे।" पहले तो ऐसा लगा कि महिला जीवित ही नहीं है। हालांकि, नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि उसकी सांसें चल रही थीं, जिससे पुष्टि हुई कि वह जीवित है। सोमनाथ घार्गे ने बताया, "उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।" स्थिति का जायजा लेने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

इससे पहले 30 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे पुणे के लोनावाला में भुशी बांध के पास झरने में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। बचाव दल ने शव बरामद कर लिए हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने बताया कि परिवार के डूबने के बाद से लापता दो बच्चों में से एक का शव मिला है। पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतें और बरसात के मौसम में किसी भी जलाशय के पास न जाएं। उन्होंने कहा, "मैं जनता से अपील करता हूं कि वे जिम्मेदार बनें और किसी भी झरने या नदी के पास न जाएं।" हमने परामर्श जारी कर दिए हैं और प्रबंधन ने हमें किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए कहा है। पिछले कुछ दिनों में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने और उचित योजना बनाने की आवश्यकता है।"

प्रमुख खबरें

इधर ट्रंप युद्ध को लेकर कर रहे थे बड़े-बड़े दावे, उधर 200 ड्रोन लेकर ईरान ने बोल दिया धावा

यह सोची-समझी साजिश है, मालदा में जजों को बंधक बनाने पर Supreme Court ने बंगाल सरकार को लताड़ा

Global Energy Crisis | UK की अध्यक्षता में 35 देशों की इमरजेंसी मीटिंग, Strait of Hormuz को खोलने के लिए कूटनीतिक घेराबंदी

संकल्प के साथ राष्ट्रीय समस्या नक्सलवाद का अंत