टीके को प्रधानमंत्री के प्रचार का साधन बनाने के कारण आज देश ‘दान पर निर्भर’: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश में कोरोना रोधी टीकाकरण की कथित तौर पर धीमी गति होने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी प्रचार का साधन बना दिया गया जिस कारण दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता राष्ट्र भारत आज दूसरे देशों द्वारा किए जा रहे ‘टीके के दान पर निर्भर है।’ उन्होंने सरकार से सवाल करने संबंधी अपनी ‘जिम्मेदार कौन ?’ श्रृंखला के तहत फेसबुक पोस्ट में यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री के अनुसार, जब सरकार ने पिछले साल ही टीकाकरण की पूरी योजना तैयार कर ली थी, तब ये हालात पैदा क्यों हुए?

इसे भी पढ़ें: विवादों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने 45 लाख जुर्माना भरा

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘पिछले साल 15 अगस्त को मोदीजी ने लाल किले से भाषण में कहा कि उनकी सरकार ने टीकाकरण की पूरी योजना तैयार कर ली है। भारत के टीका उत्पादन और टीका कार्यक्रमों की विशालता के इतिहास को देखते हुए यह विश्वास करना आसान था कि मोदी सरकार इस काम को तो बेहतर ढंग से करेगी।’’ उनके मुताबिक, ‘‘इस विश्वास का कारण था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1948 में चेन्नई में वैक्सीन यूनिट व 1952 में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (पुणे) को स्थापित कर भारत के टीका कार्यक्रम को एक उड़ान दी थी। हमने सफलतापूर्वक चेचक, पोलियो आदि बीमारियों को शिकस्त दी। आगे चलकर भारत दुनिया में वैक्सीन का निर्यात करने लगा और आज वह दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक है।’’ प्रियंका ने दावा किया कि कड़वी सच्चाई यह है कि महामारी की शुरूआत से ही भारत में टीका आम लोगों की जिंदगी बचाने के औज़ार के बजाय प्रधानमंत्री के निजी प्रचार का साधन बन गया। इसके चलते सबसे बड़ा टीका उत्पादक भारत अन्य देशों से मिलने वाले टीके के दान पर निर्भर हो गया और टीकाकरण के मामले में दुनिया के कमजोर देशों की कतार में शामिल हो गया।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Yaas: धामरा बंदरगाह पहुंचा चक्रवात यास, 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत की 130 करोड़ की आबादी के मात्र 11 प्रतिशत हिस्से को टीके की पहली खुराक और मात्र 3 प्रतिशत लोगों को पूरा टीकाकरण नसीब हुआ है। प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘मोदीजी के टीका उत्सव की घोषणा के बाद पिछले एक महीने में टीकाकरण में 83 प्रतिशत की गिरावट आ गई।जिम्मेदार कौन?’’ कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘ मोदी सरकार ने देश को टीके की कमी के दलदल में धकेल दिया है। टीके पर अब बस मोदीजी की फोटो ही है, बाकी सारी जिम्मेदारी राज्यों के ऊपर डाल दी गई है। आज राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार केंद्र सरकार को टीके की कमी होने की सूचना भेज रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव, क्या Hormuz से गुजरेंगे भारतीय जहाज? Kejriwal ने PM Modi से मांगा जवाब

Explained | मार्केट क्रैश! Sensex 900 अंक टूटा, Nifty में भी हाहाकार, क्या युद्ध और $100 का कच्चा तेल ले डूबेगा बाजार?

Mojtaba Khamenei ज़ख्मी हैं, लेकिन शायद ज़िंदा हैं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर Donald Trump का दावा

Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा