मलाइका अरोड़ा ने अमेरिका में गिराई हुस्न की बिजलियाँ, हॉटनेस देख नजरें हटाना हुआ मुश्किल

By प्रिया मिश्रा | Mar 30, 2022

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिटनेस के दीवानों के लिए मलाइका एक इंस्पिरेशन हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की काफी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर अपने वर्कआउट की फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इन दिनों मलाइका यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में एन्जॉय कर रही हैं जहाँ वे न्यूयॉर्क में अपने बेटे से मिलीं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रिप की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें वह रेड ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना का हॉट जिम लुक देखकर छूटे फैंस के पसीने, देखें वायरल फोटोज़

इससे पहले भी उन्होंने शिकागो में एक इवेंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उसने पिंक कलर का सूट पहना था। इस सूट में मलाइका बेहद हॉट लग रही थीं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'धन्यवाद शिकागो, सैन जोस, न्यू जर्सी, अटलांटा, पूरे अद्भुत दक्षिण एशियाई डायस्पोरा को आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए जो आपने मुझ पर बरसाए ।।। इतना जबरदस्त। कई और खूबसूरत यादें बनाने के लिए इसे संभव बनाने के लिए @showfestofficial धन्यवाद … जल्द ही मिलते हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका फिलहाल टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नज़र आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में देखा गया था। मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट