Malaika Arora लेकर आ रही हैं नया शो, Arbaaz Khan और Arjun Kapoor का होगा आमना सामना

By एकता | Sep 20, 2022

बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं में शुमार मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रही हैं। आमतौर पर अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी पर हमेशा चुप्पी साधे रही हैं, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर जरूर बात की हैं। हालाँकि, अरबाज खान के साथ अपने तलाक पर मलाइका ने शायद ही कभी बात की है। लेकिन अब खबर है कि अभिनेत्री ऑन-स्क्रीन अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं यह भी सामने आया है कि वह अपने पूर्व पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

पिंकविला में छपी खबर के अनुसार, मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ 'अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का शो लेकर आ रही हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा और इसमें बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर और अरबाज खान शामिल होंगे। बता दें कि दोनों अभिनेता साथ नहीं बल्कि अलग-अलग एपिसोड में नजर आने वाले हैं।

ये पहला मौका होगा जब मलाइका और अर्जुन एक साथ किसी शो में नजर आएंगे। वहीं, तलाक के बाद अभिनेत्री पहली बार अरबाज खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में शो पर कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी वजह से फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि शो में दोनों बहनों के परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: संजय कपूर की पत्नी का अटका ऋतिक पर दिल, गौरी खान ने सुहाना को दी ये डेटिंग एडवाइस

डांस नंबर से मलाइका को मिला फेम

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबर्स की वजह से फेमस हैं। मलाइका पहली बार म्यूजिक वीडियो गुड़ नाल इश्क मीठा में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें शाहरुख़ खान के साथ छैया छैया गाने में देखा गया। इस गाने से वह काफी मशहूर हो गई और उन्हें छैया छैया गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। अभिनेत्री ने कितने दूर कितने पास, आवारा पागल दीवाना और कम्बख्त इश्क जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुईं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार