मलाइका अरोड़ा जल्द बनना चाहती हैं एक बेटी की मां, सुपर डांसर के मंच पर साझा की ख्वाहिश

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 12, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खासी चर्चा बटोरती हैं। अब मलाइका एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। 

सुपर डांसर के मंच पर जाहिर की ख्वाहिश 

 

वहीं मलाइका अपनी इस ख्वाहिश को अपने बेटे के साथ भी शेयर कर चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मलाइका जल्द ही एक बच्ची को गोद ले सकती हैं। मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में अपने से छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 

आपको बता दें कि मलाइका ने सुपर डांसर के मंच पर अपनी यह ख्वाहिश उस समय जाहिर की जब एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस ने उन्हें खासा प्रभावित किया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें एक बेटी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके आसपास सभी लड़के हैं और वह एक बेटे की मां हैं। 

ऐसे में अभिनेत्री चाहती हैं कि वह एक बेटी की मां बने जिसके साथ वह अपने कपड़े, जूते और मेकअप शेयर कर सके।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में