सैलून के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देखकर लोग बोले- हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आयी है, पढ़ें और मजेदार कमेंट्स

By एकता | Apr 01, 2022

बॉलीवुड हॉट दिवा मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इसी कड़ी को जारी रखते हुए अभिनेत्री बीते दिन मुंबई के एक सैलून में स्पॉट हुईं। हमेशा की तरह अभिनेत्री की सेक्सी ड्रेस और हॉट लुक पर लोगों की नजरें अटक गयी। देखने वाले अभिनेत्री को देखते ही रह गए। इन सब के बीच अभिनेत्री का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी गाने 'सैयां के बुलेट' पर करण खन्ना के साथ रोमांटिक हुईं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखें वायरल वीडियो

फिल्मी ज्ञान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में मलाइका एक ब्यूटी सैलून के बाहर दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लू कलर की डीप नैक वाली चेक ड्रेस पहनी हुई थी। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री काफी हॉट नजर आ रही थीं। जहाँ एक तरफ अभिनेत्री का परफेक्ट फिगर देखकर उनके फैंस खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग अभिनेत्री के ऑउटफिट की हॉस्पिटल की ड्रेस से तुलना करने में लगे हुए हैं। मलाइका अरोड़ा की इस वीडियो को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो मेरा गमछा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आयी है।"


इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में श्रुति हसन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, तस्वीरें देखकर फैंस का हुआ बुरा हाल

इसके अलावा बीते दिन अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में अभिनेत्री व्हाइट कलर की टीशर्ट और पिंक शॉर्ट्स में बिस्तर पर लेते हुए चिल करती नजर आ रही हैं। काम की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट में बटोर जज नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी मलाइका अरोड़ा ने कई अन्य टीवी शो में बटोर जज काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा