थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, बोल्डनेस देखकर मदहोश हुए फैंस

By एकता | Dec 17, 2021

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड फिगर और स्टाइलिश अवतार की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जब इंटरनेट पर उनकी चर्चा नहीं होती हो। बीती रात मुंबई के बांद्रा इलाके में मलाइका को कारण जोहर के साथ Mansionz लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया। उनका स्टनिंग अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पैपराजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: समुद्र की लहरों के बीच नोरा फतेही और गुरु रंधावा का हॉट फोटोशूट, फैंस को पसंद आई रोमांटिक केमिस्ट्री


वीडियो में मलाइका अरोड़ा को पीच कलर के थाई-हाई स्लिट ड्रेस में देखा जा सकता है। उनकी यह ड्रेस लोगों को पसंद आ रही हैं। पैपराजी को मलाइका ने बेहद सेक्सी पोज देते हुए अपनी फोटो खिचवाई। इसके अलावा  वीडियो में मलाइका निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। जहाँ एक तरफ मलाइका के फैंस को उनकी यह तस्वीर पसंद आ रही है वही दूसरी तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, इसी वजह से मलाइका को ऐसे समय में बाहर इवेंट्स में देखकर लोग खुश नहीं नजर आ रहें।

 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के लिए कैसा रहा साल 2021, जानें सिनेमा जगत की 10 बड़ी घटनाएं


बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका को फैशन आइकॉन माना जाता है। लोग उनके फैशन सेंस की वजह से उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उनको फॉलो भी करते हैं। इससे पहले भी अपने ग्लैमरस अवतार की वजह से जलवे बिखेर चुकी हैं और अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। हाल ही में वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर वापस आई हैं। मलाइका अरोड़ा फ़िलहाल सोनी टीवी के डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 को गीता कपूर और टेरेंस लेविस के साथ जज कर रही हैं।

 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई